पाकिस्तानी ध्वज जलाकर की गई आतंकी राष्ट्र घोषित करने की माँग
आगरा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच द्वारा सिविल कोर्ट परिसर आगरा में एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
इस प्रदर्शन के दौरान संगठन द्वारा पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के विरोध में पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को जलाया गया तथा इसे ब्लैक डे के रूप में मनाया गया।
संगठन का आरोप है कि पाकिस्तान आतंकवाद को पालता व परोसता है तथा पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर में वहाँ की जनता पर निर्दयतापूर्वक लाठीचार्ज कर गोलियाँ चलाई जा रही हैं, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए हैं।
जनमंच ने संयुक्त राष्ट्र से यह माँग की है कि पाकिस्तान को एक आतंकी राष्ट्र घोषित किया जाए तथा पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर का भारत में विलय करने की मान्यता प्रदान की जाए।
Also Read – आगरा न्यायालय परिसर में “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत निकाली गई भव्य प्रभात फेरी

कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह, संरक्षक दुर्ग विजय सिंह भैया, संरक्षक चौधरी हरदयाल सिंह और संरक्षक उदयवीर सिंह ने की।
इसके अलावा कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार गुप्ता, वीरेंद्र फौजदार, हिरदेश कुमार यादव और अधर शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें फूल सिंह चौहान, जितेंद्र चौहान, प्रीति शर्मा, साक्षी गुप्ता समेत अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- महिला उद्यमी से 18 लाख की धोखाधड़ी के मामले में यूरेका फोर्ब्स कर्मी की अग्रिम जमानत खारिज - November 12, 2026
- हत्या के प्रयास मामले में वारंट पर जेल भेजे गए आरोपी की जमानत मंजूर - November 12, 2026
- रिश्वत न देने पर ट्रैफिक पुलिस ने दर्ज कराया था हत्या के प्रयास का झूठा मुकदमा, अदालत ने तीन सगे भाइयों को किया दोषमुक्त - November 12, 2026




