आगरा /प्रयागराज 4 सितंबर
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कक्षा 1 से 8 तक के बेसिक स्कूलों की छात्राओं को जूडो, कराटे, ताइक्वांडो कोर्स का अनिवार्य प्रशिक्षण देने की मांग करने वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
यह आदेश मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली तथा न्यायमूर्ति विकास बुधवार की खंडपीठ ने प्रयागराज की श्रीमती शालिनी अग्रवाल की जनहित याचिका पर दिया।
याची का कहना था कि यह छात्राओं के मनोबल व आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और वह अपने को स्वतंत्र एवं मजबूत स्थिति में पाएंगी।
लेकिन न्यायालय ने उनके तर्क को नहीं मानते हुए याचिका को खारिज कर दिया।
Also Read – 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती मामला
Latest posts by विवेक कुमार जैन (see all)
- पत्नी की हत्या के चर्चित मामले में पति, सास और देवर साक्ष्य के अभाव में बरी - August 19, 2026
- 40 लाख रुपए का चेक बाउंस होने के मामले में आरोपी अदालत में तलब - August 19, 2026
- चाचा पर हमला कर घातक चोट पहुंचाने के आरोपी की अग्रिम जमानत स्वीकृत - August 19, 2026




