आगरा/प्रयागराज: ४ जुलाई ।
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मामला आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में दोपहर दो बजे से जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा की एकल पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।
इस मामले में हिन्दू पक्ष की कुल 18 याचिकाओं पर सुनवाई जारी है, जिनमें से एक प्रमुख मांग मस्जिद को ‘विवादित ढांचा’ घोषित करने की भी है।
Also Read – ज्ञानवापी विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, शिवलिंग के एएसआई सर्वे की मांग पर दाखिल याचिका
जानकारी के अनुसार, सूट नंबर 13 में वादी एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने शाही मस्जिद को ‘विवादित ढांचा’ घोषित करने के लिए एक प्रार्थना पत्र दिया है।
हालांकि, मुस्लिम पक्ष द्वारा इस आवेदन पर लिखित आपत्ति दायर की गई है।
आज की सुनवाई में कोर्ट हिंदू पक्ष द्वारा मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने वाली मांग पर अपना आदेश दे सकती है।
इस संभावित आदेश का मथुरा विवाद पर दूरगामी प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin



