आगरा ६ मई ।
एडवोकेट वैलफेयर एसोसिएशन कलक्ट्रेट आगरा की एक बैठक मंगलवार क़ो संस्था के कार्यालय पर अध्यक्ष श्टी पी सिंह चौहान एडवोकेट की अध्यक्षता में आहूत की गईं।
बैठक का संचालन महासचिव श्दिनेश चंद्र शर्मा एडवोकेट द्वारा किया गया। बैठक में अधिवक्ताओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर विचार कर अधिवक्ताओ के कर्तव्य पर मंथन किया गया।
बैठक में उपस्थिति अधिवक्ताओं ने कहा कि शहर में जगह जगह हो रहे अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए, जनता क़ो जागरूक करने के लिए कार्य करे तथा अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस प्रशासन क़ो सहयोग करे।
Also Read – मोटरसाइकिल लूट के भागने, पुलिस के पीछा करने पर फायरिंग करने के तीन आरोपी में से एक 20 वर्ष बाद हुआ बरी
थाना सिकंदरा क्षेत्र में व्यापारी क़ो लूट कर जान से मारने की घटना की निंदा की गईं व घटना का जल्द खुलासा करके सराहनीय कार्य किया है व मुठभेड़ में एक जघन्य अपराधी क़ो मार गिराया इस पर आगरा की पुलिस की सराहना की गईं ।
पुलिस का सहयोग करने व मनोबल बढ़ाने के लिए, एडवोकेट वैलफेयर एसोसिएशन कलक्ट्रेट आगरा का एक प्रतिनिधि मंडल आगरा के पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार से मिला और उनको आगरा पुलिस के सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया।कमिश्नर से मुलाकात करने वालों में अधिवक्ता गण अशोक चौबे एडवोकेट डीजीसी राजस्व, महासचिव दिनेश चंद्र शर्मा एडवोकेट, सत्यभूषण सिंह, रवि चौबे, गिरीश कटारा, अमल शर्मा आदि शामिल थे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आईएसबीटी कट सड़क दुर्घटना मामला: बिना वैध लाइसेंस भारी वाहन चलाने वाले आरोपी ट्रक चालक की जमानत निरस्त - August 2, 2026
- चेक बाउंस मामले में आदेश का अनुपालन न करने पर अपीलार्थी की जमानत निरस्त, गैर-जमानती वारंट जारी - August 2, 2026
- अपहरण, दुराचार और पॉक्सो एक्ट के मामले में दो आरोपियों की जमानत स्वीकृत, रिहाई के आदेश - August 2, 2026




