आगरा ६ मई ।
आगरा सिविल कोर्ट की द एडवोकेट एसोसियेशन के सत्र 2025-26 के वार्षिक चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव अग्रवाल एडवोकेट को अध्यक्ष व राकेश कुमार बघेल एडवोकेट को सचिव पद निर्विरोध चुना गया। एल्डर कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से व चुनाव अधिकारी और बार के संरक्षक अरूण पचौरी एडवोकेट की देखरेखस में चुनाव सम्पन्न हुआ।
पूर्व अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, सचिव विजय वर्मा एवं कार्यकारिणी समस्त सदस्यों निवर्तमान कार्यकारिणी समस्त सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया एवं अग्रिम कार्यकाल हेतु शुभकामनाऐं दी गई ।
द एडवोकेट एसोसिएशन आगरा (रजि०) की वर्ष 2025-26 नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए ।
अध्यक्ष पद पर संजीव कुमार अग्रवाल, सचिव पद पर राकेश कुमार एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल सिंह तौमर एडवोकेट, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार एडवोकेट, उपाध्यक्ष विष्णु कुमार सक्सैना एडवोकेट, संजय जसुजा एडवोकेट, संयुक्त सचिव अमृत सिंह एडवोकेट, संदीप कुमार यादव एडवोकेट, श्री भगवान शर्मा, लोकेश कुमार शर्मा, श्रीमती आरती गोयल चुने गए ।
कार्यकारिणी सदस्यों में प्रमोद पाठक, देवेन्द्र सिंह, लायक वर्मा, सौरभ बघेल, वसीम वारी शामिल हैं ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




