विरोध पर मोटरसाइकिल से कुचलने का किया था प्रयास
सीसीटीवी के आधार पर हुई थी आरोपितों की पहचान
आगरा 11 अप्रैल ।
बीडी जैन गर्ल्स स्कूल के बाहर छात्राओं से अश्लील छेड़छाड़ एवं विरोध पर उन पर मोटरसाइकिल चढ़ा, जान से मारनें का प्रयास करने के आरोपी फैजान उर्फ मुग्गा एवं मुस्तकीम उर्फ बंटी निवासी गण गुम्मट सुल्तानपुरा, आगरा कैंट, थाना सदर बाजार की जमानत स्वीकृत कर एडीजें माननीय ज्ञानेंद्र राव ने रिहाई के आदेश दिये।
वादी मुकदमा देवेंद्र सिंह को 20 फरवरी 25 को एंटीरोमियो पुलिस में तैनात पूजा एवं श्वेता ने सूचना दी कि वह गश्त के दौरान बीडी जैन गर्ल्स स्कूल पहुंची तो देखा तीन पल्सर सवार युवक स्कूली छात्राओं से अश्लील छेड़छाड़ एवं अश्लील कमेंट कस रहे थें।
Also Read – 783/- रुपये रिटर्न नहीं करने पर रेलवे विभाग को दिया नोटिस
छात्राओं के विरोध पर पल्सर सवारों नें छात्राओं पर मोटरसाइकिल चढ़ा उन्हें जान से मारनें का प्रयास किया।पुलिस को देख मोटरसाइकिल सवार भाग गये। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने आरोपियो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर 22 फरवरी को जेल भेजा था ।
पुलिस ने आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी अदालत में प्रस्तुत किया। अदालत नें आरोपियो के अधिवक्ता हर्षित पाठक के तर्क पर आरोपियों की जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आईएसबीटी कट सड़क दुर्घटना मामला: बिना वैध लाइसेंस भारी वाहन चलाने वाले आरोपी ट्रक चालक की जमानत निरस्त - August 2, 2026
- चेक बाउंस मामले में आदेश का अनुपालन न करने पर अपीलार्थी की जमानत निरस्त, गैर-जमानती वारंट जारी - August 2, 2026
- अपहरण, दुराचार और पॉक्सो एक्ट के मामले में दो आरोपियों की जमानत स्वीकृत, रिहाई के आदेश - August 2, 2026




