आरोपी हेड पोस्ट ऑफिस में अस्थाई कर्मी कें रूप में था कार्यरत
थाना एन.सी.बी. लखनऊ ने की थी कार्यवाही,5 किलो ग्राम गांजा हुआ था बरामद
आगरा 16 अक्टूबर ।
5 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामदगी के मामले में आरोपित हैड पोस्ट ऑफिस के अस्थाई कर्मी नरेश कुमार पुत्र स्व.रोशन लाल निवासी प्रताप पुरा हैड पोस्ट ऑफिस के पीछे, थाना सदर की जमानत स्वीकृत कर विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट माननीय राजीव कुमार पालीवाल ने रिहाई के आदेश दिये ।
Also Read – चैक डिसऑनर आरोपी अदालत में तलब

थाना एनसीबी लखनऊ मे दर्ज मामले के अनुसार मानस पोर्टल पर एनसीबी लखनऊ की टीम को सूचना मिलने पर टीम ने हैड पोस्ट ऑफिस के नोडल डिलीवरी सेंटर पर छापा मार पार्सल के दो पैकिट से 5 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद कर आरोपी नरेश को हिरासत में ले एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत जेल भेजा था ।
Also Read – कंगना रनौत के मामले में आगरा की अदालत में गुरुवार को होंगे गवाहों को बयान दर्ज
अदालत ने आरोपी के वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक शर्मा के तर्क एवं स्वतंत्र गवाह के अभाव में आरोपी को एक एक लाख की दो जमानत एवं इसी राशि के व्यक्तिगत बंध पत्र प्रस्तुत करने पर सशर्त रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा में महिला आरोपी के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट के मामले में आगरा अदालत का बड़ा आदेश, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और विभागीय जांच के निर्देश - June 8, 2026
- आगरा: खरीदार को धोखा देकर दूसरा प्लॉट बेचा, बोगस चेक देने के आरोपी मनोज गिरी को कोर्ट ने किया तलब - June 7, 2026
- आगरा स्थाई लोक अदालत का बड़ा फैसला, पीएनबी मैटलाइफ इंश्योरेंस कंपनी को ब्याज सहित 4.70 लाख रुपये लौटाने के आदेश - June 7, 2026




