आगरा 16 अक्टूबर ।
किसानों एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में गुरुवार को स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए माननीय अनुज कुमार सिंह की कोर्ट में गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे ।

ज्ञात हो कि कंगना रनौत के विरुद्ध राजीव गांधी बार एसोसिएशन अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने वाद प्रस्तुत किया था ।
उन्होंने अदालत में कहा था कि कंगना रनौत द्वारा अक्टूबर अगस्त 2020 से दिसंबर 2021 तक केंद्र सरकार के द्वारा लगाए गए काले कानून को वापस लेने के लिए दिए गए धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों को हत्या करने और बलात्कार करने के आरोप लगाकर अपमानित किया था ।
Also Read – सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई जस्टिस क्लॉक, दिलाएगी कानून का समय समय चक्र
साथ ही 16 नवंबर 2021 को कंगना ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी के प्रति भी अमर्यादित टिप्पणी की थी ।उक्त मामले में वादी अधिवक्ता के बयान दर्ज हो चुके हैं अब गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




