अधिवक्ता एवं वादकारी कम संख्या में आये दीवानी
अधिवक्ता संगठनों ने जिला जज से प्रतिकूल आदेश पारित नही करने का किया अनुरोध
आगरा 12 सितंबर ।
आगरा में विगत दो दिन से निरन्तर हो रहीं मूसलाधार बारिश के चलते दीवानी परिसर में अत्यंत कम संख्या में अधिवक्ता एवं वादकारियो के आने से सन्नाटा छाया रहा।
विगत दिवस से जनपद में हो रही मूसलाधार बारिश के प्रभाव से दीवानी परिसर भी अछूता नहीं रहा।
Also Read - आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार 14 सितंबर कोदीवानी परिसर में अधिवक्तायों एवं वादकारियों की अत्यंत कम उपस्थिति से सन्नाटा सा पसरा रहा। दीवानी परिसर में जगह जगह जल भराव से अधिवक्तायों एवं वादकारियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा ।
टीन, टप्पर एवं खुले में बैठने वाले अधिवक्तायों को अदालतो के गलियारो का सहारा लेना पड़ा। दीवानी परिसर के गेटो के बाहर खाने पीने की ठेल, ढकेल लगाने वाले भी ना के बराबर अपने कारोबार पर आये।
जो थोड़े बहुत आये भी वह ग्राहक नही आने से मायूस दिखे। अधिवक्ता संगठनों ने अधिवक्तायो एवं वादकारियों के कम संख्या में दीवानी आने के कारण जिला जज से आग्रह किया कि आकस्मिक परिस्थिति के चलते पत्रावलियों में किसी के विरुद्ध न्यायिक अधिकारी प्रतिकूल आदेश पारित नहीं करे।
पुरानी अदालतों एवं गलियारों में भी छतों से निरन्तर पानी गिरने से अधिवक्ता, वादकारी एवं न्यायिक कर्मी परेशान रहे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- पत्नी की हत्या के चर्चित मामले में पति, सास और देवर साक्ष्य के अभाव में बरी - August 19, 2026
- 40 लाख रुपए का चेक बाउंस होने के मामले में आरोपी अदालत में तलब - August 19, 2026
- चाचा पर हमला कर घातक चोट पहुंचाने के आरोपी की अग्रिम जमानत स्वीकृत - August 19, 2026




