आगरा:
आगरा के ए०सी०जे०एम० कोर्ट संख्या-10 में चल रहे महाराज जयचंद्र मानहानि केस में अब आगे की कार्यवाही शुरू हो गई है।
न्यायालय ने इस मामले (परिवाद संख्या-643/2025) में अगली सुनवाई की तारीख 25 सितंबर तय की है। इस दिन वादी अजय प्रताप सिंह के बयान दर्ज किए जाएंगे।

आज हुई सुनवाई के दौरान देवकीनंदन ठाकुर के अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित नहीं थे।
इसके बाद, न्यायालय ने कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत वादी अजय प्रताप सिंह के बयान दर्ज करने का आदेश दिया।

सुनवाई के समय वादी अजय प्रताप सिंह के अधिवक्ता नरेश सिकरवार, एस पी सिंह सिकरवार और राहुल सोलंकी न्यायालय में मौजूद थे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group BulletinLatest posts by विवेक कुमार जैन (see all)
- बीमा अनुबंधों में पारदर्शिता अनिवार्य: आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने खारिज किए 27 लाख के सात संदिग्ध दावे - July 31, 2026
- शासकीय कार्य में बाधा और पुलिस से अभद्रता के आरोपी की जमानत मंजूर, अदालत ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026
- पुलिस दल पर हमले के आरोपी की जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026




