आगरा।
राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा, माननीय संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में माननीय विनीता सिंह-प्रथम (सचिव, पूर्णकालिक) ने सिरौली मलपुरा स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण किया।
सर्वांगीण विकास पर दिया जोर:
निरीक्षण के दौरान सचिव माननीय विनीता सिंह ने किशोरों से सीधा संवाद किया।
उन्होंने बच्चों को उनके भविष्य के प्रति जागरूक करते हुए पढ़ाई, खेलकूद और नृत्य जैसी रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि सुधारात्मक परिवर्तन ही उनके सर्वांगीण विकास का आधार है।

मिलेगी निःशुल्क विधिक सहायता:
विधिक अधिकारों की जानकारी देते हुए सचिव ने किशोरों को आश्वस्त किया कि यदि किसी भी किशोर के पास मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है या वे निजी अधिवक्ता करने में असमर्थ हैं, तो वे प्रभारी अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
संस्थान को कड़े निर्देश:
निरीक्षण के दौरान सचिव ने संस्थान की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और निम्नलिखित निर्देश दिए:
* स्वच्छता: संस्थान परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
* स्वास्थ्य: सभी किशोरों की समय-समय पर अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य जांच कराई जाए।

* व्यवहार: सचिव ने किशोरों से अकेले में वार्ता कर कर्मचारियों के व्यवहार की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि किशोरों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के समय प्रभारी अधीक्षक श्री रामसूरत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin





