कंगना रनौत मामले में आगरा की अदालत में आदेश टला, 8 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा:

मंडी से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े मामले में विशेष जज (एमपी/एमएलए) माननीय लोकेश कुमार की अदालत में आदेश नहीं हो सका।

कोर्ट ने अब अगली सुनवाई और बहस के लिए 8 अक्टूबर, 2025 की तारीख तय की है।

यह मामला 20 सितंबर को दोनों पक्षों की मौखिक बहस के बाद आदेश के लिए 30 सितंबर को सूचीबद्ध किया गया था।

हालांकि, आज किसी कारणवश कोर्ट कोई आदेश नहीं दे पाई, जिसके चलते मामले को अगली सुनवाई तक के लिए टाल दिया गया।

अब 8 अक्टूबर को दोनों पक्षों को पुनः अपनी बहस रखने का मौका मिलेगा। इस मामले में कोर्ट के अगले कदम पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel Bulletin & Group Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *