आगरा 28 जनवरी ।
हत्या एवं सबूत नष्ट करने के मामले मे आरोपित यशपाल चंदन सिंह एवं भगवती को साक्ष्य के अभाव में एडीजें 17 माननीय नितिन कुमार ठाकुर ने बरी करने के आदेश दिये।
थाना अछनेरा में दर्ज मामले के अनुसार वादनी मुकदमा लज्जा देवी निवासनी ग्राम सहा ई थाना अछनेरा ने थाने पर तहरीर दें आरोप लगाया कि उसका 22 वर्षीय पुत्र महेश 16 जुलाई 2015 की दोपहर तीन बजें करीब आरोपी यशपाल पुत्र राकेश उर्फ गट्टा निवासी ग्राम नागर, थाना अछनेरा से मिलने जाने कि कह कर घर से गया था।
Also Read – वादी मुक़दमा की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आगरा सीजेएम अदालत ने दिए पुलिस आयुक्त को निर्देश

वापस नहीं आने पर वादनी एवं अन्य नें उसकी तलाश की परन्तु सफलता नहीं मिली । 19 जुलाई 2015 को वादनी के पुत्र महेश की लाश ग्राम सहता में रज्जन के बाग के पीछे मिली। वादनी ने पूर्व रंजिश के चलते आरोपी चन्दन सिंह एवं भगवती निवासी गण ग्राम सहा ई एवं यशपाल के विरुद्ध अपने पुत्र की हत्या का शक जता मुकदमा दर्ज कराया ।
उक्त मामले में वादनी सहित 12 गवाह अदालत में पेश किये गये। एडीजे 17 माननीय नितिन कुमार ठाकुर ने परिस्थिति जन्य साक्ष्य से घटना की कड़ियाँ आपस में नहीँ जुड़ने एवं “आख़िरी बार देखे जाने का सिद्धांत” अस्तित्व में नहीँ आनें पर साक्ष्य के अभाव एवं आरोपियों कें अधिवक्ता महेंद्र बंसल, देवेश चौधरी एवं शहंशाह खान के तर्क पर आरोपियों को बरी करने के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- साक्ष्य के अभाव में हत्या का आरोपी दोषमुक्त, लचर विवेचना पर अदालत ने डीजीपी और पुलिस आयुक्त को भेजी आदेश की प्रति - October 16, 2026
- दहेज उत्पीड़न के मामले में पीड़िता के बयान दर्ज करने और मेडिकल कराने के अदालत ने दिए आदेश - October 16, 2026
- अवैध धर्मांतरण एवं अपहरण के चर्चित मामले में दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज - October 16, 2026




