तीन अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
इन अधिकारियों पर सवा करोड़ रूपए से अधिक बकाये वेतन का भुगतान न करने का है आरोप
आगरा / प्रयागराज 27 सितंबर।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डायरेक्ट बेसिक शिक्षा, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा उ.प्र. व प्रमुख सचिव वित्त उ.प्र. लखनऊ को निर्देश दिया है कि 30 सितंबर तक याची के बकाये पूरे वेतन का भुगतान कर अनुपालन हलफनामा दाखिल करें अथवा अवमानना आरोप निर्मित किए जाने के लिए कोर्ट में तीन अक्टूबर को हाजिर हो।
यह आदेश न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय ने लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा की अवमानना याचिका पर दिया है।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा फाइनल रिपोर्ट खारिज़ करने के बाद आरोपी को सम्मन जारी करना गंभीर मामला
हाईकोर्ट ने अप्रैल 09 मे तीन माह के भीतर याची के बकाये वेतन का भुगतान करने का आदेश दिया था। जिसका पालन न करने पर यह अवमानना याचिका 2009 से विचाराधीन है।
कोर्ट के पिछले आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया व वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा मुख्यालय प्रयागराज ने व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल किया और बताया कि याची का ब्याज सहित कुल 1,25,92,090/- रूपये बकाया है।
हलफनामे से स्पष्ट है कि 88 लाख रूपए से अधिक ब्याज ही बकाया हो गया है। जिसका भुगतान लोक निधि से किया जायेगा।
कोर्ट ने टिप्पणी की कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण ब्याज का भुगतान करने में टैक्स पेयर का धन खर्च होगा।
इस पर कोर्ट ने तीनों शीर्ष अधिकारियों को आदेश का पालन करने या आरोप निर्मित होने के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- नोएडा मजदूर आंदोलन में पत्रकार पर एनएसए लगाने का मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और डीएम-सीपी से मांगा जवाब - September 17, 2026
- गाजीपुर में हुए कमलेश बिंद एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, सीबीआई जांच का अनुरोध - September 17, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: फर्जी वसीयत और संपत्ति विवाद मामले में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के चचेरे भाई की गिरफ्तारी पर रोक - September 12, 2026




