किशोर न्याय समिति इलाहाबाद उच्च न्यायालय का निर्णय
गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश की सभी बाल देखरेख संस्थाओं में स्थापित होंगे पुस्तकालय
आगरा 26 सितंबर ।
माननीय किशोर न्याय समिति इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा गांधी जयंती के पुनीत अवसर पर प्रदेश की सभी बाल देखरेख संस्थाओं में पुस्तकालयों की स्थापना करने का निर्णय लिया गया है।
Also Read – सीजेएम आगरा ने दिए थानाध्यक्ष न्यू आगरा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश
इसी क्रम में आगरा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर) सिरौली में 2 अक्टूबर को बाल एवम किशोर कैदियों के लिए पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी ।
इस संबध में जानकारी देते हुए माननीय डा.दिव्यानंद द्विवेदी अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा ने बताया कि सभी इस तथ्य से वाकिफ है कि किताबें ही ज्ञान का भंडार है।
बच्चों में किताबी ज्ञान से तर्क करने की क्षमता विकसित होती है उनका बौद्धिक विकास होता है। यह कहा भी जाता है कि जीवन में सब कुछ चोरी हो सकता है लेकिन आपके ज्ञान को कोई नहीं चुरा सकता।
इसी बौद्धिक ज्ञान की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए माननीय किशोर न्याय समिति ने सभी बाल देखरेख वाली संस्थाओं में पुस्तकालय की स्थापना की जा रही है।इससे बच्चे के जीवन में जो सीखने का समय है उस दौरान वो इन पुस्तकों के माध्यम से ज्ञान प्राप्त कर सकेगा, उसका समय व्यर्थ नहीं जायेगा।

जब बच्चा यहां से निकल कर बाहर जायेगा तो उसका यही ज्ञान उसके भविष्य के जीवन में काम आएगा। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं, शिक्षा से जुड़े व्यक्तियों और समाज सेवा के जुड़े संगठनों से आग्रह किया और आभार भी प्रकट किया कि सबका बहुत सहयोग मिल रहा है और उम्मीद से ज्यादा पुस्तकें मिल रही है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- आगरा कचहरी लाठीचार्ज: 25 साल बाद भी मालवीय आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक न होने पर अधिवक्ताओं में रोष, यूनाइटेड बार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन - September 26, 2026
- साक्ष्य के अभाव में दहेज हत्या के आरोपी पति सहित सात बरी, बचाव पक्ष ने साबित किया झूठा मुकदमा - September 26, 2026
- आगरा दीवानी परिसर लाठीचार्ज के 25 वर्ष: मालवीय आयोग की जांच रिपोर्ट और सरकारी कार्रवाई पर आरटीआई से उठे सवाल - September 26, 2026




