आगरा ।
चार लाख रुपये की नकदी, 22 तोले सोने के आभूषण और लाइसेंसी राइफल चोरी के मामले में अपर जिला जज (एडीजे-8) माननीय रविकांत की अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली है।
अदालत ने ग्राम रजई, थाना डांग बसई, जिला धौलपुर (राजस्थान) निवासी आरोपी ध्रुव सिंह पुत्र दीवान सिंह को 50-50 हजार रुपये की दो जमानतें और इतनी ही राशि का व्यक्तिगत बंधपत्र प्रस्तुत करने पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, थाना सैंया क्षेत्र निवासी वादी मुकदमा उदय सिंह 7 जून 2022 की रात अपने घर में सो रहे थे।
देर रात अज्ञात चोरों ने घर के कमरे और अलमारी के ताले तोड़कर चार लाख रुपये नकद, 22 तोले सोने के आभूषण तथा उनकी लाइसेंसी राइफल चोरी कर ली थी।
Also Read – साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, फ्रीज की गई 65 हजार रुपये की रकम वापस करने के आदेश

घटना के करीब चार वर्ष बाद पुलिस ने 5 अक्टूबर 2026 को बी-वारंट के जरिए आरोपी ध्रुव सिंह को जिला कारागार से तलब कर इस मुकदमे में न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था।
पुलिस ने आरोपी के पास से वादी की राइफल और दो जिंदा कारतूस बरामद दिखाए थे। इसके साथ ही पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध छह आपराधिक मुकदमों का इतिहास भी अदालत में प्रस्तुत किया गया था।
Also Read – 17 वर्ष पुराने लूट के मामले में आरोपी बरी, शिनाख्त और स्वतंत्र गवाह पेश नहीं कर सकी पुलिस
जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान आरोपी के अधिवक्ता आमीन खान ने तर्क रखा कि पुलिस कथित बरामदगी के संबंध में कोई भी स्वतंत्र गवाह पेश करने में पूरी तरह विफल रही है।
बचाव पक्ष के अधिवक्ता की दलीलों और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत करते हुए रिहाई के आदेश पारित किए।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- तेजोमहालय प्रकरण: वादपत्र में संशोधन प्रार्थना पत्र की प्रति विपक्षी को सौंपी गई, 14 दिसंबर को अगली सुनवाई - November 26, 2026
- आगरा तेजाब कांड: गैर-जमानती वारंट की तामील न होने पर अदालत सख्त, पुलिस आयुक्त को भेजा पत्र - November 26, 2026
- सुप्रीम कोर्ट से मकान मालिकों को बड़ी राहत, नए किराया कानून के तहत लंबित वाद नहीं होंगे खारिज - November 26, 2026





1 thought on “नकदी, आभूषण व लाइसेंसी राइफल चोरी के आरोपी की जमानत मंजूर, स्वतंत्र गवाह पेश न कर सकी पुलिस”