साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, फ्रीज की गई 65 हजार रुपये की रकम वापस करने के आदेश

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा ।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) माननीय शारिब अली की अदालत ने ऑनलाइन साइबर ठगी के एक मामले में पीड़ित को बड़ी राहत देते हुए पुलिस द्वारा फ्रीज कराई गई धनराशि वादी के पक्ष में अवमुक्त करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने 65 हजार रुपये की रकम वादी को वापस दिलाने का निर्देश दिया है।

मामले के अनुसार, श्री विनायक विहार, थाना सिकंदरा क्षेत्र निवासी वादी मुकदमा मोहित सिंह चौहान के बैंक खाते से साइबर ठगों ने ऑनलाइन माध्यम से 1,54,099.98/- रुपये की ठगी कर ली थी।

खाते से रकम निकलने की जानकारी होते ही वादी ने तत्काल साइबर पुलिस पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ठगी गई रकम में से 65 हजार रुपये की राशि को फ्रीज करा दिया था।

Also Read – 17 वर्ष पुराने लूट के मामले में आरोपी बरी, शिनाख्त और स्वतंत्र गवाह पेश नहीं कर सकी पुलिस

इसके बाद फ्रीज की गई धनराशि को अवमुक्त कराने के लिए वादी की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। सुनवाई के दौरान वादी के अधिवक्ता विकास गौतम ने मामले के तथ्यों के आधार पर रकम वापस दिलाने के पक्ष में तर्क प्रस्तुत किए।

अधिवक्ता की दलीलों से सहमत होते हुए सीजेएम माननीय शारिब अली ने 65 हजार रुपये की फ्रीज राशि वादी के हक में अवमुक्त करने के आदेश पारित किए।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel Bulletin & Group Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

2 thoughts on “साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, फ्रीज की गई 65 हजार रुपये की रकम वापस करने के आदेश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *