सिविल जज (जूनियर डिवीजन)-2 की अदालत में हुई सुनवाई, संस्कृति मंत्रालय और एएसआई के अधिवक्ता ने आपत्ति दाखिल करने के लिए मांगा समय
आगरा।
योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ से जुड़े बहुचर्चित तेजोमहालय प्रकरण में सिविल जज (जूनियर डिवीजन)-2, आगरा के न्यायालय में सुनवाई हुई।
वाद संख्या 197/2024 (श्री भगवान श्री तेजोमहादेव आदि बनाम सचिव, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार) में वादी पक्ष की ओर से वादपत्र में संशोधन के लिए प्रस्तुत प्रार्थना पत्र की प्रति प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता को उपलब्ध कराई गई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 14 दिसंबर की तिथि निर्धारित की है।
वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने न्यायालय की कार्यवाही की जानकारी देते हुए बताया कि सुनवाई के दौरान सिविल प्रक्रिया संहिता (सीपीसी) के आदेश 6 नियम 17 के अंतर्गत वादपत्र में संशोधन हेतु दाखिल प्रार्थना पत्र की प्रति प्रतिवादी पक्ष को दी गई।
Also Read – आगरा तेजाब कांड: गैर-जमानती वारंट की तामील न होने पर अदालत सख्त, पुलिस आयुक्त को भेजा पत्र

यह प्रति सचिव, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता विवेक शर्मा ने प्राप्त की।
संशोधन प्रार्थना पत्र की प्रति प्राप्त करने के पश्चात प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता विवेक शर्मा द्वारा इस पर अपनी विधिक आपत्ति दाखिल करने के लिए न्यायालय से समय की मांग की गई।
अदालत ने अनुरोध स्वीकार करते हुए आपत्ति दाखिल करने और अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए 14 दिसंबर की तारीख तय कर दी है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- तेजोमहालय प्रकरण: वादपत्र में संशोधन प्रार्थना पत्र की प्रति विपक्षी को सौंपी गई, 14 दिसंबर को अगली सुनवाई - November 26, 2026
- आगरा तेजाब कांड: गैर-जमानती वारंट की तामील न होने पर अदालत सख्त, पुलिस आयुक्त को भेजा पत्र - November 26, 2026
- सुप्रीम कोर्ट से मकान मालिकों को बड़ी राहत, नए किराया कानून के तहत लंबित वाद नहीं होंगे खारिज - November 26, 2026




