आगरा/रांची 13 नवंबर ।
झारखंड हाई कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक मामले में कोर्ट में पेश होने का आदेश जारी किया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड हाई कोर्ट ने मंगलवार को नोटिस जारी किया है।
हाई कोर्ट ने धोनी को उनके पूर्व साझेदारों मिहिर दिवाकर और सौम्या दास द्वारा दायर एक मामले में नोटिस भेजा है।
कोर्ट ने इस केस में धोनी को कोर्ट में आकर अपना रुख स्पष्ट करने का आदेश दिया है।
Also Read – ‘बुलडोजर न्याय’ पर अंकुश लगाने के लिए देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम द्वारा पारित कठोर निर्देश पढ़िये

जानिए क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, मिहिर दिवाकर और सौम्या दास ‘आरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड’ के निदेशक हैं।
दोनों ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनके नाम पर एक क्रिकेट एकेडमी खोलने के लिए समझौत किया था। हालांकि, कुछ समय बाद एमएस धोनी ने मिहिर दिवाकर और सौम्या दास के ऊपर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। धोनी ने पांच जनवरी की तारीख को झारखंड की राजधानी रांची में उनके खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी।
Also Read – बुलडोजर न्याय असंवैधानिक; अधिकारियों को दंडित किया जाना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट
15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में धोनी की
आपराधिक शिकायत में महेंद्र सिंह धोनी ने आरोप लगाया है कि उनके साथ 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। धोनी ने दावा किया है कि साल 2021 में उन्होंने एकेडमी के लिए समझौते का अधिकार रद्द कर दिया था।
हालांकि, इसके बाद भी मिहिर दिवाकर और सौम्या दास द्वारा उनके नाम का उपयोग जारी रखा गया। इसके बाद रांची के एक न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा दिवाकर और दास के खिलाफ संज्ञान लिया गया।
हालांकि, दोनों ने इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
अब हाई कोर्ट ने धोनी को इस मामले में कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
साभार: भाषा
- उपभोक्ता आयोग प्रथम का अहम फैसला: लोन चुकता होने के बाद मूल बैनामा वापस न करने पर पीएनबी पर लगाया दो लाख तीस हज़ार का जुर्माना - August 24, 2026
- 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट का फैसला, दोषी को 20 वर्ष की कैद और जुर्माना - August 22, 2026
- 8 लाख 25 हजार रुपये के चेक डिसऑनर होने पर आरोपी अदालत में तलब - August 22, 2026




