वृद्धाश्रम के निरीक्षण में पेंशन योजनाओं की खुली पोल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), आगरा की सचिव माननीय विनीता सिंह-प्रथम ने शुक्रवार को रामलाल वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि आश्रम की अन्य व्यवस्थाएं तो सुचारू हैं, लेकिन वहां रह रहे अधिकांश बुजुर्गों को सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

यह निरीक्षण जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा माननीय संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में किया गया।

भोजन-स्वास्थ्य बेहतर, लेकिन योजनाओं से वंचित हैं बुजुर्ग:

निरीक्षण के दौरान सचिव ने आश्रम में रह रहे वृद्ध पुरुषों, महिलाओं और दिव्यांगों से संवाद किया। बुजुर्गों ने आश्रम की भोजन और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर संतोष जताया, लेकिन अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें:

* वृद्धावस्था पेंशन

* विधवा पेंशन तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ अब तक प्राप्त नहीं हुआ है।

सचिव के कड़े निर्देश: अभिलंब उपलब्ध कराएं लाभ:

योजनाओं के क्रियान्वयन में कमी देख सचिव विनीता सिंह-प्रथम ने आश्रम के संचालकों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि:

* सभी पात्र बुजुर्गों के आवेदन पत्र तुरंत तैयार कर संबंधित विभागों को भेजे जाएं।

* आवेदनों की एक प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भी प्रेषित की जाए ताकि प्राधिकरण स्तर पर इसकी निगरानी की जा सके।

* सुनिश्चित किया जाए कि आश्रम के हर निवासी को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के मिले।

22 फरवरी को आयोजित होगा ‘मेगा शिविर’:

निरीक्षण के दौरान सचिव ने आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर (मेगा शिविर) की जानकारी भी दी।

उन्होंने मीडिया के माध्यम से जनता से अपील की कि इस शिविर का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि आम जनमानस को एक ही छत के नीचे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ मिल सके।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel BulletinGroup Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *