आगरा 08 जनवरी ।
दहेज हत्या एवं अन्य आरोप में आरोपित ससुरालीजनो के विरुद्ध सीजेएम माननीय अचल प्रताप सिंह ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश थानाध्यक्ष चित्राहाट को दिये है ।
वादी मुकदमा सुनील कुमार निवासी मिठपुरा, थाना फतेहाबाद, जिला आगरा ने अपने अधिवक्ता राजेश कुमार वर्मा के माध्यम से सीजेएम की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि उसकी बहन रेखा की शादी 29 जून 20 को अमित कुमार पुत्र सोबरन निवासी कचोरा घाट थाना चित्राहाट के साथ हुई थी।
Also Read – अश्लील हरकत एवं आई टी एक्ट में आरोपित भाईयों को 5 वर्ष कैद और 2 लाख 30 हजार के जुर्माने की सज़ा

वादी के अनुसार दहेज से सन्तुष्ट नहीँ होने के कारण पति अमित कुमार, ससुर सोबरन सिंह, सास श्रीमती मुन्नी, देवर भोला, देवरानी सावित्री, जेठ राहुल जिठानी विनीता एवं ननद रागनी उसे नगदी एवं कार की मांग हेतु उत्पीड़ित करते थे।
7 अक्टूबर 24 को वादी को सूचना मिली कि ससुरालीजनों ने उसकी बहन की हत्या कर लाश गायब कर दी हैं।बहन की ससुराल पहुंचने पर वहां चूल्हा टूटा मिला। पास में टूटी चूड़ियां पड़ी थी। बहन नही मिली।
Also Read – 14 वर्ष बाद आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिलाई क्लेम की धनराशि
वादी कें प्रार्थना पत्र पर सीजेएम माननीय अचल प्रताप सिंह ने नामजद की जगह अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश देते हुए स्पष्ट किया कि बिना किसी ठोस सबूत के वह किसी अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं करेंगे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- मंदिर में पांच वर्षीया बालिका से दुराचार के प्रयास में अभियुक्त को सात वर्ष का कठोर कारावास - September 16, 2026
- छात्रा अपहरण एवं दुराचार मामले में 15 वर्ष बाद चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त - September 16, 2026
- लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर, अदालत ने दो आरोपियों की जमानत की स्वीकृत - September 16, 2026




