12 नवंबर को होगी बहस
आगरा 30 अक्टूबर ।
आगरा की स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए माननीय अनुज कुमार सिंह में हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध दायर वाद में बुधवार को दूसरे गवाह अजय किशोर सागर की गवाही दर्ज की गई ।
Also Read – उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर सहित 28 आरोपी बरी
गवाह ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने भी दिनांक 27 अगस्त 2024 को आगरा के प्रमुख समाचार पत्रों अमर उजाला हिंदुस्तान दैनिक जागरण में कंगना रनौत का बयान पढ़ा था । जिसमें उन्होंने कहा था कि अगस्त 2020 से दिसंबर 2021 तक दिल्ली के बॉर्डर पर काले कानूनों के विरोधमें जो किसान धरने पर बैठे थे ।
वहां हत्या हो रही थी और बलात्कार हो रहे थे ।अगर देश का शीर्ष नेतृत्व उस समय मजबूत नहीं होता तो देश में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा हो जाते ।गवाह ने कहा कि वह एक किसान के बेटे हैं और उनके परिवार में खेती होती है । देश के करोड़ों किसानों का अपमान गवाह का भी अपमान है ।

यह भी कहा कि किसानों को कंगना ने हत्यारा बलात्कारी और अलगाव बादी कह कर देश के करोड़ों किसानों अन्नदाताओं की आत्माओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है जो कि गंभीर अपराध है । कंगना ने दो-तीन वर्ष पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भी अपमान किया था ।
उन्होंने कहा था कि चांटा खाने से भीख मिलती है आजादी नहीं ।1947 में मिली आजादी महात्मा गांधी को भीख के कटोरा मिली थी । असली आजादी तो सन 2014 मिली है जब केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में आई है ।इस प्रकार कंगना रनौत ने पूरे राष्ट्र का अपमान किया है ।
Also Read – आगरा में 7 वर्षीया अबोध बालिका से दुराचार, हत्या एवं अन्य आरोप में अदालत ने आरोपी को सुनाई फाँसी की सजा
उन्होंने अपने बयान में न्यायालय से याचना की कि कंगना रनौत को तलब कर देश के किसानों एवं राष्ट्रपिता के अपमान में दंडित किया जाए । कोर्ट ने बयान दर्ज करने के बाद 12 नवंबर 2024 की तिथि बहस के लिए नियत कर दी ।
वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्ग विजय सिंह भैया, राकेश नौहवार, राम दत्त दिवाकर, बी एस फौजदार, आर एस मौर्य, नवीन वर्मा सहित तमाम अधिवक्ताओं ने वादी पक्ष की ओर से पैरवी की।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा सीजेएम कोर्ट में भ्रामक आख्या प्रस्तुत करने पर दरोगा पर गिरी गाज, सीजेएम ने थानाध्यक्ष को किया तलब - July 11, 2026
- साक्ष्य के अभाव और पुलिस की दोषपूर्ण विवेचना के चलते एटीएम धोखाधड़ी का आरोपी बरी - July 11, 2026
- संपत्ति के फर्जी दान पत्र मामले में भाई और भतीजे पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के आदेश - July 11, 2026




