आगरा: २२ जुलाई ।
एत्माद्दौला क्षेत्र की एक महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए, अदालत ने उसके पति को अपनी पत्नी और तीन बच्चों के भरण-पोषण के लिए हर महीने ₹25,000/- देने का आदेश दिया है।
मामले के अनुसार, पीड़िता की शादी 28 अप्रैल, 2009 को फिरोजाबाद निवासी एक व्यक्ति से हुई थी, जो रेलवे विभाग में कार्यरत है। उनके तीन बच्चे भी हैं।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे ₹10 लाख और एक कार के लिए प्रताड़ित करता था। वर्ष 2017 में जब पीड़िता को ब्रेन ट्यूमर हुआ, तब भी पति ने उसका इलाज नहीं कराया।
Also Read – मंदिर में 5 वर्षीय बच्ची से दुराचार के आरोपी की जमानत याचिका खारिज
पति के लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर, पीड़िता अपने मायके में रहने लगी।
इसके बाद, उसने अपने अधिवक्ता अनिल अग्रवाल के माध्यम से अदालत में भरण-पोषण का मुकदमा दायर किया।
अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद पीड़िता के पक्ष में फैसला सुनाया और पति को मासिक भरण-पोषण राशि देने का आदेश दिया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- मंदिर में पांच वर्षीया बालिका से दुराचार के प्रयास में अभियुक्त को सात वर्ष का कठोर कारावास - September 16, 2026
- छात्रा अपहरण एवं दुराचार मामले में 15 वर्ष बाद चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त - September 16, 2026
- लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर, अदालत ने दो आरोपियों की जमानत की स्वीकृत - September 16, 2026




