आगरा ।
पति को आत्महत्या के लिए विवश करने के बहुचर्चित मामले की आरोपी पत्नी निकिता शर्मा को विगत दिवस हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।
हाईकोर्ट ने निकिता शर्मा की सशर्त जमानत स्वीकृत कर उसकी रिहाई के आदेश दिए।
* निकिता शर्मा इस मामले में 6 माह से अधिक समय से जिला कारागार में निरुद्ध थी।
* यह मामला थाना सदर बाजार में दर्ज किया गया था।

* हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में, निकिता शर्मा के अधिवक्ता कृष्ण शर्मा ने जमानत प्रपत्र स्थानीय अदालत में प्रस्तुत किए।
* इसके बाद अदालत ने अभियुक्ता निकिता शर्मा को रिहा करने का आदेश दिया।
यह मामला काफी चर्चा में रहा था जिसमें पत्नी निकिता शर्मा पर पति को आत्महत्या के लिए विवश करने का गंभीर आरोप था।
हाईकोर्ट के इस निर्णय के बाद निकिता शर्मा की जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
Latest posts by विवेक कुमार जैन (see all)
- बीमा अनुबंधों में पारदर्शिता अनिवार्य: आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने खारिज किए 27 लाख के सात संदिग्ध दावे - July 31, 2026
- शासकीय कार्य में बाधा और पुलिस से अभद्रता के आरोपी की जमानत मंजूर, अदालत ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026
- पुलिस दल पर हमले के आरोपी की जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026




