आगरा।
भारतीय जनता पार्टी की सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े एक कानूनी मामले में आज नया मोड़ आया।
न्यायालय की कार्यवाही के दौरान कंगना रनौत की अधिवक्ता सुधा प्रधान ने पत्रावली में कुछ अतिरिक्त विधिक दस्तावेज और प्रपत्र प्रस्तुत किए।
अदालत के निर्देशानुसार, इन दस्तावेजों की एक प्रति वादी पक्ष को भी सौंप दी गई है।
दस्तावेज दाखिल किए जाने पर वादी पक्ष की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। वादी पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने न्यायालय के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि प्रतिवादी पक्ष द्वारा लगभग हर सुनवाई पर कोई न कोई नया प्रपत्र दाखिल कर दिया जाता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस रणनीति के माध्यम से मामले को जानबूझकर लंबा खींचने और टालने का प्रयास किया जा रहा है।

वरिष्ठ अधिवक्ता ने कोर्ट से आग्रह किया कि अब इस मामले को और अधिक न बढ़ाया जाए और न्यायालय जल्द से जल्द इस पर अपना अंतिम निर्णय पारित करे।
सुनवाई के दौरान वादी पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सुखबीर सिंह चौहान, राजवीर सिंह, प्रीति कुमारी और बी. एस. फौजदार सहित कई अन्य अधिवक्ताओं ने भी अपनी कानूनी दलीलें पेश कीं।
दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने और नए दस्तावेजों को रिकॉर्ड पर लेने के बाद, अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अंतिम बहस के लिए 6 जून 2026 की तिथि निर्धारित कर दी है।
अब इस मामले की अगली दिशा और कोर्ट का रुख आगामी 6 जून को होने वाली अंतिम जिरह के बाद ही साफ हो सकेगा।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- आगरा दीवानी परिसर में अधिवक्ता परिषद का स्वाध्याय मंडल आयोजित, फोरेंसिक साक्ष्य के विधिक पहलुओं पर हुई विस्तृत चर्चा - October 2, 2026
- 7.50 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में महिला कोर्ट में तलब, 18 नवंबर को पेशी का आदेश - October 2, 2026
- दलित उत्पीड़न और मारपीट के आरोपी को अदालत से राहत, एससी-एसटी कोर्ट ने दी जमानत - October 2, 2026




