14 जनवरी को केंद्र ने जस्टिस उपाध्याय को दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में किया था अधिसूचित
आगरा/नई दिल्ली 22 जनवरी ।
जस्टिस देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ले ली है । उन्हें दिल्ली के उपराज्यपाल ने शपथ दिलाई।
शपथ समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना सिंह और अन्य सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे।
जस्टिस उपाध्याय इससे पहले 29 जुलाई 2023 से बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में कार्यरत थे। उनका मूल हाईकोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट है।
Also Read – कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कहा कि वैवाहिक विवादों में महिलाओं की क्रूरता से पुरुष भी प्रभावित होते हैं

7 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस उपाध्याय को बॉम्बे हाईकोर्ट से दिल्ली हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के रूप में ट्रांसफर करने की सिफारिश की थी।
14 जनवरी को केंद्र ने जस्टिस उपाध्याय की दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्ति को अधिसूचित किया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
साभार: लाइव लॉ
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिखाई सख्ती: डिजिटल वर्ल्ड के खिलाफ 1.17 लाख रुपये की आरसी जारी, जिलाधिकारी को वसूली के दिए आदेश - June 30, 2026
- 18 साल बाद विद्युत चोरी के मामले में आरोपी बरी, अदालत ने बिजली विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर की तीखी टिप्पणी - June 30, 2026
- अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी को मिली जमानत, पीड़िता ने दिया पक्ष में बयान - June 30, 2026




