आगरा/प्रयागराज 27 फ़रवरी
कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका पर विचार करते हुए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया जिसमें मस्जिद के मुतवल्ली को भी शामिल किया गया।
कमेटी में एएसआई (पुरातत्व विभाग) भी शामिल रहेगी।
ये कमेटी आज मस्जिद का निरीक्षण कर कल कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौपेंगी।
कमेटी की रिपोर्ट पर कोर्ट अपना आदेश कल शुक्रवार को सुना सकती है।
Also Read – आगरा में चल रहे कंगना रनौत के मामले में कंगना की ओर से हाजिर हुई उनकी अधिवक्ता

गुरुवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि क्योंकि रमज़ान का महीना शुरू होने वाला है इसलिए मस्जिद में रंगाई पुताई की जरूरत है। लेकिन इस दौरान मस्जिद में बिना किसी ढांचे को नुकसान पहुंचाए रंगाई पुताई कैसे होगी ये कमेटी की रिपोर्ट के बाद कोर्ट तय करेगी ?
मस्जिद कमेटी की तरफ से हाईकोर्ट में रमज़ान शुरू होने से पहले मस्जिद की रंगाई पुताई के लिए दाखिल की गई है सिविल रिवीजन याचिका।
याचिका में मस्जिद की रंगाई-पुताई की मांगी गई है इजाजत।
कल शुक्रवार मामले में सुबह दस बजे फिर होगी सुनवाई।
जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच कर रही है मामले में सुनवाई।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: फर्जी वसीयत और संपत्ति विवाद मामले में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के चचेरे भाई की गिरफ्तारी पर रोक - September 12, 2026
- बिना अपमान के इरादे के केवल जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट - August 22, 2026
- राज्यपाल की समय से पहले रिहाई की शक्ति मनमानी नहीं, अदालत की अनुमति के बिना आदेश रद्द - August 18, 2026




