आगरा /प्रयागराज 29 नवंबर ।
अब्बास अंसारी की चित्रकूट, कर्वी में दर्ज गैंगस्टर एक्ट मामले में जमानत अर्जी की अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी ।
अर्जी की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति समित गोपाल कर रहे हैं।
याची अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने कोर्ट से कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़कर बहस करेंगे।

किंतु उनके कनिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि सिब्बल अन्य मामले में व्यस्त हैं। सुनवाई स्थगित की जाय।
कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया और कहा कि अर्जी 18 दिन देरी से दाखिल की गई है और याची अधिवक्ता के अनुरोध पर सुनवाई टाली जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने चार हफ्ते में अर्जी तय करने का निर्देश दिया है। जिसपर सुनवाई हो रही है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel BulletinLatest posts by मनीष वर्मा (see all)
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण मामले में याचिका खारिज, कमिश्नर कोर्ट से मिल चुका है स्टे - July 29, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला: बालिगों की मर्जी से हुई शादी में पुलिस का दखल गैरकानूनी, एफआईआर रद्द - July 29, 2026
- जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट में 29 जुलाई को होगी सुनवाई - July 28, 2026




