इलाहाबाद हाईकोर्ट में वाराणसी के ज्ञानवापी में वजूखाने के एएसआई सर्वे को लेकर हुई सुनवाई

उच्च न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा /प्रयागराज २२ अक्टूबर ।

वादी राखी सिंह की तरफ से कोर्ट में 2023 की एएसआई रिपोर्ट दाखिल की गई ।

मामले में अगली सुनवाई 8 नवंबर को दोपहर दो बजे से होगी।

Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट बुधवार को मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले पर सुनाएगा अपना फैसला

पिछली सुनवाई में हिंदू पक्ष ने एक वादी श्रीमती लक्ष्मी देवी की साइंटिफिक सर्वे की मांग में दाखिल अर्जी की कॉपी दाखिल करने के लिए पूरक हलफनामा दायर किया था।

मुस्लिम पक्ष की तरफ से भी दाखिल किया गया था जवाबी हलफनामा ।

श्रृंगार गौरी केस की मुख्य याचिकाकर्ता राखी सिंह की तरफ से ज्ञानवापी परिसर में स्थित वजूखाने के एएसआई सर्वेक्षण की मांग को लेकर दाखिल की गई है सिविल रिवीजन (सिविल पुनरीक्षण) याचिका।

श्रृंगार गौरी केस में वादी राखी सिंह की तरफ से जिला जज वाराणसी के फैसले के खिलाफ दायर की गई है सिविल रिवीजन याचिका।

याचिका में ज्ञानवापी के पूरे परिसर के किए गए सर्वे की तरह ही सील वजूखाने का भी सर्वे कराए जाने कि की गई है मांग।

Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बलात्कार व अपहरण के आरोपियों को सत्र अदालत से बरी करने के फैसले के खिलाफ सरकार की अपील की खारिज

2 साल पहले कथित शिवलिंग मिलने के बाद वजूखाने को कर दिया गया था सील।

मुस्लिम पक्ष की ओर से इसे फव्वारा बताया जाता है लेकिन हिंदू पक्ष इसे शिवलिंग होने का दावा कर रहा है।

जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच कर रही है मामले में सुनवाई।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Group Bulletin & Channel Bulletin
मनीष वर्मा
Follow Me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *