आगरा:
छह साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी शिव कुमार उर्फ काका को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) ने पांच साल कैद और 5,000/- रुपये जुर्माने की सज़ा सुनाई है।
यह मामला एत्मादपुर थाना क्षेत्र का है, जहाँ 22 अप्रैल, 2024 को दोपहर करीब 3 बजे पीड़िता अपने घर के बाहर खेल रही थी।
जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो उसकी माँ उसे ढूँढने निकली। बाहर खेल रहे अन्य बच्चों ने बताया कि शिव कुमार उसे अपने घर ले गया है। आरोपी के घर पहुँचने पर माँ ने अपनी बेटी को रोते हुए पाया।
Also Read – श्रीकृष्ण विग्रह केस की अगली सुनवाई 26 नवंबर को

बच्ची ने माँ को बताया कि आरोपी ने उसके साथ गलत हरकतें की थीं। माँ ने आरोप लगाया कि अगर वह समय पर नहीं पहुँचती, तो आरोपी उसकी बेटी के साथ कोई और बड़ा अनर्थ कर सकता था।
अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी सुभाष गिरी ने पीड़िता, उसकी माँ, स्कूल की प्रधानाचार्य, विवेचक हेमलता पाल और महिला पुलिसकर्मी पूनम शर्मा को अदालत में पेश किया।
पत्रावली में उपलब्ध सबूतों और एडीजीसी सुभाष गिरी के तर्कों के आधार पर, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) ने शिव कुमार को दोषी पाया और उसे पाँच साल के कारावास और 5,000/- रुपये के जुर्माने की सज़ा सुनाई।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




