हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग
आगरा 13 सितंबर ।
अधिवक्ता सहयोग समिति सिविल कोर्ट, आगरा ने अधिवक्ता शालिनी सिंह व उनके पति पर हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता शालिनी सिंह के दुखद निधन पर दुख व्यक्त किया एवम अधिवक्ता के साथ हुई घटना की घोर निन्दा कर अपराधियों को अविलम्ब गिरफ्तार करने की मांग की है।
Also Read - आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत कल शनिवार कोअधिवक्ता सहयोग समिति द्वारा एक दीवानी परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें दिवंगत अधिवक्ता के आकस्मिक निधन पर दुखः व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा शोकाकुल परिवार को इस दुखः की घड़ी में ईश्वर धैर्य व शक्ति प्रदान करें तथा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें इसकी दुआ की गई ।
शोकसभा में समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार वर्मा एडवोकेट, महासचिव कृपाल सिंह वर्मा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष प्रवीन प्रधान, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, हरजीत अरोड़ा, रामप्रकाश शर्मा, शैलेन्द्र रावत, संजय सिंह कुशवाह, सुरेन्द्र सिंह ‘पप्पू’, रवीन्द्र कुमार, रामनाथ यादव, योगेन्द्र सिंह दत्ता, अमिता राजपूत, भरत कुमार, सुरभि सिंह, नरेश पाराशर, प्रवीन पाराशर, अधर शर्मा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- बीमा अनुबंधों में पारदर्शिता अनिवार्य: आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने खारिज किए 27 लाख के सात संदिग्ध दावे - July 31, 2026
- शासकीय कार्य में बाधा और पुलिस से अभद्रता के आरोपी की जमानत मंजूर, अदालत ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026
- पुलिस दल पर हमले के आरोपी की जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026




