सुबह 10.15 पर जनपद न्यायाधीश द्वारा किया जायेगा औपचारिक शुभारंभ
आगरा 13 सितंबर ।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश एवम मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का उदघाटन माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के कर कमलो द्वारा कल दिनांक 14 सितंबर 2024 को समय 10: 15 बजे किया जाएगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन समस्त तहसीलों, खंड विकास कार्यालय, राजस्व न्यायालय, ग्राम न्यायालय, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल न्यायालय, वाणिज्यिक न्यायालय में आयोजन किया जाएगा।
Also Read - आगरा दीवानी में भारी बारिश से व्यवस्थाएं अस्त व्यस्त, जलभराव से हो रहे है वादकारी और अधिवक्ता चुटैलडॉ दिव्यानंद द्विवेदी, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त प्रकार के शमनीय वाद, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से संबंधित वाद, उपभोक्ता न्यायालय से संबंधित वाद, राजस्व न्यायालय से संबंधित वाद, परिवार न्यायालय से संबंधित वाद तथा बैंक ऋण से संबंधित वादों का आपसी सुबह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- आगरा के उपभोक्ता आयोग प्रथम का बड़ा फैसला: कैरी बैग के लिए छह रुपये की धनराशि वसूलना पड़ा भारी - August 14, 2026
- दुराचार के दो आरोपियों को दस-दस वर्ष के कारावास और पचास हजार रुपये के जुर्माने की सजा - August 14, 2026
- कॉलेज स्वामी के यहाँ करोड़ों की चोरी करने की आरोपिता की जमानत खारिज - August 14, 2026




