आगरा, 11 जून 2025:
एक राहत भरी खबर में, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-7 (एसीजेएम-7) माननीय अनुज कुमार सिंह ने साइबर ठगी के शिकार एक दंपति को उनकी ठगी गई धनराशि वापस दिलाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने थानाध्यक्ष कमला नगर और साइबर क्राइम सेल को इस संबंध में निर्देशित किया है।
मामले के अनुसार, मयंक सिंह और उनकी पत्नी श्रीमती अन्नू सिंह के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी। दंपति की शिकायत पर, साइबर सेल को केवल 82,495/- रुपये की धनराशि को होल्ड करवाने में सफलता मिली थी।
Also Read – धोखाधड़ी और अन्य आरोपों में तहसील कर्मचारियों और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश
पीड़ित दंपति ने अपने अधिवक्ता अनिल अग्रवाल के माध्यम से अदालत में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था।
इस पर सुनवाई करते हुए एसीजेएम-7 माननीय अनुज कुमार सिंह ने वादी को उनकी अटकी हुई धनराशि दिलाने के आदेश जारी किए।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- चेक बाउंस मामले में अदालत का फैसला: आरोपी को 3 महीने की कैद और 2 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना - July 3, 2026
- 10 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में कोल्ड स्टोरेज संचालक अदालत में तलब - July 3, 2026
- ना फ्लैट दिया ना लौटाई रकम: आगरा उपभोक्ता फोरम द्वितीय ने बिल्डर को 47.25 लाख रुपये 9 प्रतिशत ब्याज सहित लौटाने का दिया आदेश - July 3, 2026




