आगरा 08 अक्टूबर।
गारंटी के दौरान भी उपभोक्ता को डीलर द्वारा फटी और खराब बैटरी वापस ना करना भारी पड़ गया और जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वितीय के अध्यक्ष माननीय आशुतोष, सदस्य पारुल कौशिक और राजीव सिंह ने वाद को एक पक्षीय स्वीकार करते हुए 30 दिन के अंदर नीलम इंटरप्राइजेज को 52 हजार 800 रुपये बैटरियों की कीमत के साथ वाद व्यय को अलग से वादी को दिलाने के आदेश दे दिए।
सिकंदरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पुरी निवासी विजय कुमार त्यागी ने आयोग ने वाद दायर किया था।
Also Read – अश्लील हरकतें एवम छेड़छाड़ के आरोपी को 3 वर्ष कारावास के दंड साथ 5000 रूपये का जुर्माना

बताया कि उन्होंने 20 जुलाई 2021 को नीलम इंटरप्राइजेज बेलन गंज से सूर्य ऊर्जा की 10 बैटरी खरीदी थीं। कंपनी की तरफ से 5 साल की गारंटी दी गई थी। 9 नवंबर 2023 को उनमें से एक बैटरी फट गई और 3 बैटरी खराब हो गईं। उन्होंने दूसरे दिन ही डीलर को जानकारी दी। खराब बैटरियों को बदलने के लिए बोला तो उसने मना कर दिया।
Also Read – आगरा दीवानी परिसर में वकीलों के चैम्बरों में चोरी की रिपोर्ट दर्ज न होने पर वकीलों नेजताया रोष
कहा कि कंपनी में संपर्क करो। कंपनी में फोन करने पर इंजीनियर जांच करने आया। उसने जांच के बाद खराब बताकर डीलर से बात करने को कह दिया।
इसके बावजूद भी डीलर ने गाली गलौज देकर उन्हें भगा दिया। विधिक नोटिस का भी कोई जबाव नहीं दिया।तब उपभोक्ता ने आयोग की शरण ली।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा सीजेएम कोर्ट में भ्रामक आख्या प्रस्तुत करने पर दरोगा पर गिरी गाज, सीजेएम ने थानाध्यक्ष को किया तलब - July 11, 2026
- साक्ष्य के अभाव और पुलिस की दोषपूर्ण विवेचना के चलते एटीएम धोखाधड़ी का आरोपी बरी - July 11, 2026
- संपत्ति के फर्जी दान पत्र मामले में भाई और भतीजे पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के आदेश - July 11, 2026




