आगरा/प्रयागराज:
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।
हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ वाराणसी की ट्रायल कोर्ट में चल रही एक आपराधिक मामले की पूरी कार्यवाही को रद्द कर दिया है।
यह मामला 20 सितंबर 2017 को वाराणसी के कोतवाली थाने में दर्ज किया गया था।
Also Read – आगरा जातीय हिंसा: 35 साल पुराने मामले में 32 दोषियों को मिली जमानत

यह एफआईआर कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय और कुछ अन्य नेताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 (सरकारी अधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश का उल्लंघन) के तहत दर्ज हुई थी।
अजय राय ने वाराणसी एडिशनल सिविल जज की कोर्ट में चल रही इस कार्यवाही को रद्द करने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी।

इस याचिका पर सुनवाई करते हुए, जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच ने ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्यवाही को रद्द करने का आदेश दिया।
इस फैसले के बाद, अजय राय को इस पुराने मामले से बड़ी राहत मिल गई है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: फर्जी वसीयत और संपत्ति विवाद मामले में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के चचेरे भाई की गिरफ्तारी पर रोक - September 12, 2026
- बिना अपमान के इरादे के केवल जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट - August 22, 2026
- राज्यपाल की समय से पहले रिहाई की शक्ति मनमानी नहीं, अदालत की अनुमति के बिना आदेश रद्द - August 18, 2026




