आगरा /गाजियाबाद 29 अक्टूबर
मंगलवार को गाजियाबाद कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बार एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। वार एसोसिएशन ने देर शाम अधिवक्ताओं से विचार विमर्श के बाद यह फैसला लिया है।

Also Read – आगरा के चर्चित नेहा शर्मा हत्याकांड में गवाहों को लेकर लंबी चली बहस अगली सुनवाई 6 नवंबर 2024 को
अधिवक्ताओं ने बैठक में कहा कि जिला जज ने अधिवक्ताओं के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। पुलिस फोर्स बुलाकर अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज कराया, जिसमें कई अधिवक्ता घायल हुए हैं। बार एसोसिएशन का कहना है कि मामले में कार्रवाई तक हड़ताल जारी रहेगी।
समस्त बार एसोसिएशन और बार काउंसिल का भी आह्वान
बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ हुआ व्यवहार बर्दाश्त करने के योग्य नहीं हैं। उन्होंने एसोसिएशन की ओर जारी पत्र में कहा है कि न्यायालय में पुलिस फोर्स बुलाकर निहत्थे अधिवक्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज कराया गया है। एसोसिएशन इस कृत्य की घोर निंदा करती है।
जिला जज के तत्काल तबादले की मांग करती है। एसोसिएशन की ओर से मामले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति, मेरठ तथा बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश व उत्तर प्रदेश की समस्त बार एसोसिएशन का इस संघर्ष में सहयोग का आह्वान किया है।
बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ताओं की मांग
जिला जज का तत्काल प्रभाव से तबादला
घायल अधिवक्ताओं को दो-दो लाख रुपये की सहायता
लाठीचार्ज में शामिल पुलिस अधिकारियों का तबादला
पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच और सख्त कार्रवाई
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- भगवान श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आगरा न्यायालय में आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज - November 4, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम का इंडियन बैंक पर कड़ा प्रहार: पीपीएफ खातों से अवैध कटौती पर ग्राहकों के पक्ष में सुनाया फैसला - November 4, 2026
- सांसद कंगना रनौत के खिलाफ ‘गटर जनरेशन’ टिप्पणी मामले में रिवीजन याचिका निरस्त, अदालत ने कहा- परिवादी को विधिक अधिकार नहीं - November 3, 2026




