आगरा 23 जनवरी ।
चैक डिसऑनर आरोप में आरोपित मैसर्स रॉयल बूट हाउस के प्रोप्राइटर पंकज वार्ष्णेय को एसीजीएम 7 माननीय अनुज कुमार सिंह ने मुकदमे के विचारण हेतु अदालत में तलब करने के आदेश दिये हैं ।
मामले के अनुसार वादी मुकदमा अभय कुमार गुप्ता डायरेक्टर मैसर्स बल्केश्वर नाथ एंटर प्राइजेज, लोहिया नगर, बल्केश्वर, थाना कमला नगर, जिला आगरा ने अपने अधिवक्ता जैकी सिंह कें माध्यम से अदालत में मुकदमा दायर कर आरोप लगाया कि वादी की फर्म ने आरोपी पंकज वार्ष्णेय प्रोप्राइटर मैसर्स रॉयल बूट हाउस वाटर वर्क्स कॉलोनी हाथरस को 1,62,952/- रुपयें कीमत कें जूते सप्लाई किये थे।
Also Read – किशोरी के साथ अश्लील छेड़छाड़ एवं अन्य आरोप में अग्रिम जमानत स्वीकृत

जिसके एवज में आरोपी द्वारा दिया गया चैक भुगतान हेतु बैंक में प्रस्तुत करने पर उक्त चैक डिसऑनर हो गया था।
एसीजेएम 7 माननीय अनुज कुमार सिंह ने वादी द्वारा प्रस्तुत मुकदमे में संज्ञान ले आरोपी को तलब करने के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा की अदालत का अहम फैसला: एक पक्ष की एफआईआर दर्ज होने मात्र से दूसरे पक्ष के आरोपों को खारिज नहीं किया जा सकता, मुकदमा दर्ज करने के आदेश - May 22, 2026
- नकली मोबी ऑयल बेचने के मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो आरोपियों को 30 साल बाद 5 वर्ष की कैद - May 22, 2026
- उधारी के पैसे मांगने पर दुकानदार से मारपीट के मामले में महिला आरोपी को मिली जमानत - May 22, 2026




