आगरा 03 मार्च ।
बाड़े की दीवार तोड़ तीन भैंस चुराने के मामले में आरोपित सलमान पुत्र मग्गू निवासी नदरई, जिला कासगंज द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर एडीजे माननीय नितिन ठाकुर ने रिहाई के आदेश दिये।
थाना जगदीशपुरा में दर्ज मामले के अनुसार वादी मुकदमा समीर पुत्र अंसार निवासी सोरों कटरा, थाना शाहगंज, जिला आगरा ने थाने पर तहरीर दे आरोप लगाया कि उसका सेक्टर 2 सेंट्रल पार्क कें पास गाय भैंसों का बाडा हैं ।
Also Read – सीजेएम आगरा ने दिए चौकी इंचार्ज आलमगंज एवं पुलिस कर्मी के विरुद्ध मुकदमे के आदेश

वहां वह डेयरी का काम करता हैं। 21 जनवरी 25 की रात दस बजे वह पशुओं को चारा डाल बाड़े का गेट बंद कर घर आया था। सुबह 6 बजे बाड़े पर पहुंचने पर बाड़े की दीवार टूटी मिली। बाड़ें से किसी ने तीन कीमती भैंस चोरी कर ली थी ।
अदालत नें आरोपी के अधिवक्ता के तर्क पर आरोपी की जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- केनरा बैंक द्वारा ओटीएस लाभ देने से इंकार करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, बैंक की दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक - May 15, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दूसरे के बिजली बिल की वसूली के लिए टोरेंट पॉवर द्वारा भेजे गए नोटिस को अवैध ठहराते हुए किया निरस्त - May 15, 2026
- विद्युत स्कूटर की मरम्मत न करना सेवा में कमी, आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिया नई स्कूटी या राशि वापसी का आदेश - May 15, 2026




