इच्छुक आवेदनकर्ता अपना आवेदन पत्र मय पहचान पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र व अन्य आवश्यक प्रपत्रों सहित निर्धारित प्रारूप को भरकर 20 मार्च तक आगरा में कर सकते हैं जमा
आगरा 17 मार्च ।
अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय डा0 दिव्यानंद द्विवेदी ने अवगत कराया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा में जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर पराविधिक स्वयं सेवक/अधिकार मित्र (पैरा लीगल वालेण्टियर) के रूप में कार्य करने के इच्छुक ऐसे व्यक्ति जिनकी रूचि सामाजिक सेवा में, दूरस्थ ग्रामों में स्थित निर्धन, असहाय, कमजोर वर्ग के व्यक्तियों के उत्थान में हो, के आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं।
वे सभी व्यक्त्ति जो पढ़ने-लिखने में सक्षम हो, सेवानिवृत्त अध्यापक, सेवानिवृत्त शासकीय सेवक, वरिष्ठ नागरिक, ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सक, विद्यार्थी, विधि विद्यार्थी जब तक वे अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत न किये गये हों, गैर राजनीतिक संगठन के सदस्य, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, एम.एस.डब्ल्यू विद्यार्थी हैं व राष्ट्रीय/राज्य/जिला स्तर पर खेलस्पर्धा में रूचि रखने वाले/विशेष योगदान रखने वाले, सामाजिक कार्य में रूचि रखने वाले व्यक्ति पराविधिक स्वयं सेवक/अधिकार मित्र ( पैरा लीगल वालेण्टियर ) के रूप में कार्य करने के पात्र हैं ।
Also Read – कंगना रनौत के मामले में आगरा अदालत में मंगलवार 18 मार्च को होगी सुनवाई।

चयनित व्यक्ति को कृत कार्य के लिये वेतन, पारितोषक अथवा मजदूरी देय न होकर केवल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा द्वारा प्रत्येक माह में अधिकतम 20 कार्यदिवस का नियत मानदेय (400 रूपयें प्रति कार्यदिवस) के रूप में देय होगा।
Also Read – सुप्रीम कोर्ट ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जानलेवा हादसों की याचिका को सड़क सुरक्षा समिति को सौंपा
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि इच्छुक आवेदनकर्ता अपना आवेदन पत्र मय पहचान पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र व अन्य आवश्यक प्रपत्रों सहित निर्धारित प्रारूप को भरकर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी परिसर, गेट संख्या 04. आगरा के कार्यालय में दिनांक दिनांक 20 मार्च को 2025 तक अपरान्ह 05:00 बजे तक जमा कर सकते हैं ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin



