आगरा/प्रयागराज, २८ मई
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मऊ जिले में 2022 में नफरत फैलाने वाले भाषण देने के आरोपी अब्बास अंसारी की याचिका पर प्रदेश सरकार से दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की एकल पीठ ने इस मामले में विपक्षी गंगाराम इंस्पेक्टर को भी नोटिस जारी करते हुए उनसे भी अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
अब्बास अंसारी ने अपनी याचिका में कथित नफरत फैलाने वाले भाषण के ऑडियो परग फोरेंसिक रिपोर्ट को चुनौती दी है। इस मामले की अगली सुनवाई 11 जून, 2025 को निर्धारित की गई है।
Also Read – आगरा के चर्चित पनवारी कांड में 35 वर्ष बाद 35 आरोपी दोषी करार, 30 मई को होगा सज़ा का ऐलान
अंसारी पर आरोप है कि उन्होंने 2022 में मऊ जिले में एक चुनावी रैली के दौरान मंच साझा किया था, जहां उनके भाई ने कथित तौर पर चुनाव परिणामों के बाद सरकारी अधिकारियों को “कीमत चुकाने” की धमकी दी थी।
मार्च 2022 में, मऊ पुलिस ने चुनाव प्रचार के दौरान सोशल मीडिया पर भाषण का एक वीडियो वायरल होने के बाद अंसारी बंधुओं पर भारतीय दंड संहिता की धारा 171 एफ (चुनाव में अनुचित प्रभाव डालने का अपराध) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया था।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट: फर्जी वसीयत और संपत्ति विवाद मामले में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के चचेरे भाई की गिरफ्तारी पर रोक - September 12, 2026
- बिना अपमान के इरादे के केवल जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट - August 22, 2026
- राज्यपाल की समय से पहले रिहाई की शक्ति मनमानी नहीं, अदालत की अनुमति के बिना आदेश रद्द - August 18, 2026




