पुलिस को गिरफ्तारी के लिए धारा 41 के तहत सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन करने का दिया निर्देश
आगरा/प्रयागराज 07 नवंबर
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2024 चुनाव में गाजियाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के खिलाफ सांसद अतुल गर्ग के द्वारा अपमान, षड्यंत्र व आई टी एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर पर हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया है।
किंतु दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 के तहत सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन करने का निर्देश दिया है।
Also Read – आगरा में लाखों की ठगी करने वाले पांच आरोपियों की जमानत खारिज

यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा तथा न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिजवी की खंडपीठ ने डॉली शर्मा की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है।
याची के खिलाफ गाजियाबाद के कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज है। जिसे रद्द करने की मांग की गई थी।
Also Read – आगरा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सर्विस स्टेशन पर लूट, तोड़फोड़, मारपीट के 25 वर्ष पुराने मामले में आरोपी बरी
कोर्ट ने कहा एफआईआर देखने से संज्ञेय अपराध का केस बनता है। ऐसे में हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता।
किंतु सात साल की सजा से कम के अपराध के आरोप पर धारा 41 का पालन करने की मांग स्वीकार कर ली।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- राज्यपाल की समय से पहले रिहाई की शक्ति मनमानी नहीं, अदालत की अनुमति के बिना आदेश रद्द - August 18, 2026
- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की एपीओ भर्ती-2025 में आरक्षण विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्ती - August 18, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: सपा सांसद अफजाल अंसारी को शस्त्र लाइसेंस मामले में राहत, गिरफ्तारी पर रोक - August 11, 2026




