आगरा 15 अक्टूबर ।
वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र गुप्ता धीरज के साथ गाली गलौज मारपीट करने तथा अभद्रता करने के आरोपी है आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर नंदन सिंह, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ चंद्रशेखर, महिला चिकित्सा भाग्यश्री लिपिक मनीष निगम तथा अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुशील पांडे को सीजेएम माननीय अचल प्रताप सिंह ने 17 अक्टूबर 2024 को हाजिर होकर वादी अधिवक्ता द्वारा लगाए गये आरोपो के जवाब देने के लिए तिथि नियत की है ।
इससे पूर्व भी कोर्ट ने सभी आरोपी गणों को 10 अक्टूबर 2024 को कोर्ट में हाजिर होकर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भेजे थे लेकिन कोर्ट के नोटिस मिलने के बाद भी उक्त आरोपीगण कोर्ट में हाजिर नहीं हुए ।
अब कोर्ट ने 17 अक्टूबर 2024 को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए आवश्यक रूप से कोर्ट में हाजिर होकर अपना जवाब प्रस्तुत करने के आदेश से संबंधित नोटिस भेजे हैं और साथ ही कहा है कि इस आदेश के अमल में कोई त्रुटि न हो।
वादी अधिवक्ता राजेंद्र गुप्ता धीरज ने बताया कि कोर्ट ने सभी आरोपी गणों को 17 अक्टूबर 2024 को हाजिर होने का अंतिम अवसर प्रदान किया है।

Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रेप के आरोपी को इस शर्त पर दी जमानत कि करनी होगी पीड़िता से शादी


Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- बीमा अनुबंधों में पारदर्शिता अनिवार्य: आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने खारिज किए 27 लाख के सात संदिग्ध दावे - July 31, 2026
- शासकीय कार्य में बाधा और पुलिस से अभद्रता के आरोपी की जमानत मंजूर, अदालत ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026
- पुलिस दल पर हमले के आरोपी की जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026




