आगरा।
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (द्वितीय) ने एक महत्वपूर्ण फैसले में आईसीआईसीआई (ICICI) लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी को आदेश दिया है कि वह वादी को क्लेम की राशि के साथ मानसिक कष्ट और वाद व्यय के रूप में कुल 2 लाख 10 हजार रुपये का भुगतान करे।
यह आदेश आयोग के अध्यक्ष माननीय आशुतोष और सदस्य पारुल कौशिक ने वादी के परिवाद को स्वीकृत करते हुए दिया।
गाय को बचाने के प्रयास में हुई थी दुर्घटना:
मामले के अनुसार, बाह के ग्राम हजारपुरा निवासी पवन कुमार पुत्र लीलाधर एक बोलेरो पिकअप (UP 83 BT 3478) के स्वामी हैं।
उन्होंने अपने वाहन का बीमा विपक्षी कंपनी से कराया था, जो 28 अक्टूबर 2022 से 27 अक्टूबर 2023 तक प्रभावी था।
Also Read – साक्ष्य के अभाव में सपा नेता महाराज सिंह धनगर सहित पांच आरोपी बरी

12 जून 2023 की सुबह, होलीपुरा रेलवे लाइन के पास अचानक सामने आई एक गाय को बचाने के प्रयास में उनकी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मरम्मत के बाद कंपनी ने ठुकराया क्लेम:
दुर्घटना की सूचना मिलने पर कंपनी के सर्वेयर ने वाहन का निरीक्षण किया। इसके बाद वादी ने वर्कशॉप पर करीब 2 लाख रुपये खर्च कर वाहन की मरम्मत कराई।
सभी विधिक औपचारिकताएं पूरी कर जब क्लेम फाइल किया गया, तो बीमा कंपनी ने उसे देने से इंकार कर दिया। कंपनी के इस रुख से परेशान होकर पीड़ित ने उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया।
Also Read – सगे नाना के घर चोरी के आरोपी नाती की जमानत मंजूर
आयोग ने माना सेवा में दोष:
आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद माना कि बीमा कंपनी द्वारा क्लेम न देना सेवा में कमी है।
अदालत ने विपक्षी कंपनी को निर्देशित किया कि वह वादी को वाहन की मरम्मत का क्लेम और साथ ही मानसिक प्रताड़ना व कानूनी खर्च के रूप में कुल 2,10,000/- रुपये अदा करे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- आगरा में प्लॉट की दीवार ढहने से महिला की मौत के मामले में प्लॉट मालिक की जमानत अर्जी निरस्त - July 25, 2026
- फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी: उपभोक्ता आयोग ने बिल्डर को 33.50 लाख रुपये मय ब्याज लौटाने का दिया आदेश - July 25, 2026
- आगरा अदालत का फैसला: खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में गंभीर मारपीट के छह दोषियों को एक वर्ष की परिवीक्षा पर रिहाई - July 25, 2026




