आगरा १७ मई ।
साईकिल की दुकान में नकब लगा चोरी के मामले में आरोपित सत्य प्रकाश पुत्र पप्पू निवासी सेवला सब्जी मंडी, थाना सदर द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र एडीजे 6 माननीय मृदुल दुबे ने स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Also Read – घर का चबूतरा तोड़ने और मारपीट कर गंभीर चोट पहुँचाने के तीन महिलाओं सहित सात आरोपी अदालत में तलब
थाना सदर में दर्ज मामले के अनुसार 2 अप्रैल 25 को वादी की साईकिल की दुकान में नकब लगा अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की गई थी । थाना पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी सत्य प्रकाश को हिरासत में ले उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर 12 अप्रैल 25 को जेल भेजा गया था।
अदालत ने आरोपी के एफआईआर में नामजद नही होने, बरामदगी के मामले में स्वतंत्र गवाह के अभाव एवं आरोपी के अधिवक्ता प्रवेश सोलंकी एवं सानू राजपूत के तर्क पर आरोपी की जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा उपभोक्ता फोरम प्रथम का अहम फैसला: कानूनी प्रक्रिया में हुई देरी के कारण बीमा दावा खारिज करना सेवा में कमी - September 22, 2026
- आगरा उपभोक्ता फोरम प्रथम का बड़ा फैसला: संक्रमित रक्त चढ़ाने से हुई मौत के मामले में 21 साल बाद मिला न्याय - September 22, 2026
- आगरा के जल निकायों और तालाबों के अतिक्रमण पर एनजीटी सख्त, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित - September 22, 2026




