आगरा।
आगरा की एम पी- एमएलए कोर्ट/एडीजे 19 में चल रहे बहुचर्चित राणा सांगा केस (सिविल रिवीजन संख्या-119/2025, अजय प्रताप सिंह आदि बनाम अखिलेश यादव आदि) में एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
बुधवार को सुनवाई के दौरान, विपक्षी संख्या-2 रामजीलाल सुमन की तरफ से उनके अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद न्यायालय में उपस्थित हुए।
वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने विपक्षी अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद को केस से संबंधित सभी आवश्यक प्रपत्रों की छायाप्रति उपलब्ध करा दी है। अब 15 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
Also Read – पुलिस दल पर जानलेवा हमला: कासगंज के आरोपी को 3 साल की कैद और ₹30,000/- का जुर्माना

मामले में माननीय न्यायालय ने अब आपत्ति दाखिल करने और बहस के लिए अगली तारीख 15 दिसंबर नियत की है। इसके साथ ही, माननीय न्यायालय ने अभिलेखागार से केस से संबंधित मूल पत्रवाली (फाइल) को तलब करने का आदेश भी जारी किया है।
सुनवाई के दौरान वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह, तथा विपक्षीगण के अधिवक्ता रईसुद्दीन और मोहम्मद शाहिद न्यायालय में मौजूद रहे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




