आगरा १७ मई ।
चबूतरा तोड़ने का विरोध करनें पर मारपीट कर गम्भीर चोट पहुंचाने के सात आरोपियो को एसीजेएम 4 माननीय प्रगति सिंह ने अदालत में तलब करने के आदेश दिये।
मामले के अनुसार वादी मुकदमा लेखराज सिंह निवासी ग्राम सोनोठि, थाना फतेहपुर सीकरी जिला आगरा हाल निवासी सेक्टर दस आवास विकास कॉलोनी थाना सिकन्दरा जिला आगरा ने विपक्षी जगदीश, लाखन, मूलचंद, योगेश श्रीमती राजवती, श्रीमती निहाल वती एवं श्रीमती मोहन देई निवासी गण ग्राम सोनोठि, थाना फतेहपुर सीकरी, जिला आगरा के विरुद्ध परिवाद दायर कर आरोप लगाया कि विपक्षी गणों द्वारा वादी के पैत्रिक मकान का चबूतरा तोड़ने की सूचना मिलने पर 8 फरवरी 2025 को वादी अपने गांव पहुंचा।
विपक्षियों के विरुद्ध शिकायत करने जाने के दौरान उन्होंने वादी का रास्ता रोक उसके साथ गाली गलौज, मारपीट कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया।विपक्षीगण ने वादी की मोटरसाइकिल भी तहस नहस कर दी।
एसीजेएम 4 माननीय प्रगति सिंह उक्त मामले में मुकदमे के विचारण हेतु विपक्षीगण को अदालत में तलब करने के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- गौरव गुप्ता अपहरण एवं हत्या मामला: साक्ष्य के अभाव में सपा नेता नितिन कोहली सहित दो 15 वर्ष बाद बरी - August 6, 2026
- लाइनमैन की गैर इरादतन हत्या के मामले में बिजली विभाग का एसएसओ दोषी, 7 वर्ष की कैद व जुर्माना - August 6, 2026
- अदालती आदेश की अवहेलना में ताजगंज थानाध्यक्ष व दरोगा पर कार्रवाई के निर्देश, सरकारी अधिवक्ता पर भी गिरेगी गाज - August 6, 2026




