लगातार अदालत में हाज़िर न होने पर महिला अभियुक्ता के गैर जमानतीय वारंट जारी

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा २८ अप्रैल ।

महिला अभियुक्ता अनिता पाल पुत्री भूप सिंह पाल निवासनी प्रेम लता अपार्टमेंट, गांधी नगर, थाना हरीपर्वत के विरुद्ध एसीजेएम 5 ने गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश दिये।

Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट में संभल जामा मस्जिद मामले में सोमवार को होने वाली सुनवाई टली।

मामले के अनुसार वादी मुकदमा दिलीप कुमार गुप्ता द्वारा अपने अधिवक्ता कृष्ण मुरारी माहेश्वरी के माध्यम से महिला अभियुक्ता अनीता पाल पुत्री भूप सिंह पाल निवासनी प्रेम लता अपार्टमेंट, गांधी नगर, थाना हरीपर्वत कें विरुद्ध चैक डिसऑनर आरोप में मुकदमा दायर किया गया था ।

महिला अभियुक्ता द्वारा निरन्तर अदालत में हाजिर नहीँ होने पर एसीजेएम 5 ने महिला अभियुक्ता के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी कर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के थानाध्यक्ष हरीपर्वत को निर्देश दिये।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Group BulletinChannel Bulletin
विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *