आगरा १५ अप्रैल ।
मोटरसाइकिल चोरी एवं बरामदगी के मामले में आरोपित रोहित पुत्र राजू निवासी पुरानी आबादी नरी पुरा, थाना शाहगंज द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर एडीजे माननीय अमरजीत ने रिहाई के आदेश दिये।
थाना एमएम गेट में दर्ज मामले कें अनुसार वादी मुकदमा ऋषि माहौर 4 मार्च 25 की शाम 5 बजें अपनी मोटरसाइकिल अपाचे एस एन मैडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के सामने खड़ी कर अंदर दवा लेने गये थे।
Also Read – टीएससी मैनेजर मानव शर्मा को आत्म हत्या हेतु विवश करने का प्रकरण में सास एवं साली की जमानत अर्जी खारिज
पांच मिनट बाद बाहर आये तो उनकीं मोटरसाइकिल गायब मिली।पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी रोहित एवं अन्य को गिरफ्तार कर उनके कब्जें से चोरी गयी मोटरसाइकिल बरामद कर 10 मार्च 25 को जेल भेजा था ।

जमानत प्रार्थना पत्र की सुनवाई उपरांत आरोपी कें अधिवक्ताओं एसके गौतम एवं प्रतिभा आर्य के तर्क एवं बरामदगी का कोई स्वतंत्र गवाह नहीँ होनें पर अदालत ने आरोपी की जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दियें।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- मंदिर में पांच वर्षीया बालिका से दुराचार के प्रयास में अभियुक्त को सात वर्ष का कठोर कारावास - September 16, 2026
- छात्रा अपहरण एवं दुराचार मामले में 15 वर्ष बाद चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त - September 16, 2026
- लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर, अदालत ने दो आरोपियों की जमानत की स्वीकृत - September 16, 2026




