आगरा /प्रयागराज 16 दिसंबर ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने विहिप की लीगल सेल के कार्यक्रम में न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव के भाषण को तोड़ मरोड़कर सोशल मीडिया में फैलाने की निंदा की है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई आपात बैठक में प्रस्ताव पास कर कहा गया कि न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने एक व्याख्यान दिया था, जिसे कुछ लोगों ने तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर पेश किया।
उक्त व्याख्यान को इस तरीके से पेश करने वालों सभी लोगों की हाईकोर्ट बार एसोसिएशन घोर निंदा करता है। यह भी कहा गया कि पुरानी परम्परा के अनुसार किसी अधिवक्ता द्वारा हाईकोर्ट बार के लाइब्रेरी हाल में सेमिनार आयोजित करने के लिए लिखित पत्र दिया जाता है तो उस पर लाइब्रेरी हाल उन्हें सेमिनार करने को बार द्वारा दिया जाता है। गत आठ दिसंबर को उक्त हाल विश्व हिन्दू परिषद के लीगल सेल को दिया गया था।
Also Read – सीजेएम कोर्ट ने वादी को हाजिर कराने के पुलिस आयुक्त को दिए निर्देश

यूपी बार कौंसिल एवं हाइकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि कुछ दिग्भ्रमित ताकतें न्यायपालिका और न्यायाधीशों की स्वतंत्रता को भी कुत्सित राजनीति का शिकार बनाना चाहती हैं। न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव द्वारा अधिवक्ताओं के कार्यक्रम में व्यक्त किए गए विचारों को निहित राजनीतिक स्वार्थ में तोड़-मरोड़कर प्रचारित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश विगत 40 वर्षों से आतंकवाद से पीड़ित रहा और अब सरकार ने उस पर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से आतंकवाद व उसके समर्थकों पर अंकुश ही नहीं लगाया है, बल्कि उसका सफाया करने का भी काम किया है और यही मंतव्य न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव द्वारा दिया गया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- नोएडा मजदूर आंदोलन में पत्रकार पर एनएसए लगाने का मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और डीएम-सीपी से मांगा जवाब - September 17, 2026
- गाजीपुर में हुए कमलेश बिंद एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, सीबीआई जांच का अनुरोध - September 17, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: फर्जी वसीयत और संपत्ति विवाद मामले में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के चचेरे भाई की गिरफ्तारी पर रोक - September 12, 2026




