सीजेएम कोर्ट ने वादी को हाजिर कराने के पुलिस आयुक्त को दिए निर्देश

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा 16 दिसम्बर ।

सीजेएम आगरा ने अदालत में लंबित मामले में वादी मुकदमा को अदालत में हाजिर कराने के बाबत पुलिस आयुक्त को निर्देश दिये है ।

मामले के अनुसार सीजेएम की अदालत में थाना न्यू आगरा से सम्बंधित राज्य बनाम दीपेश बोहरा का मामला लंबित हैं ।

Also Read – ताजमहल /तेजोमहालय में जलाभिषेक की मांग पर हुई आगरा कोर्ट में हुई सुनवाई, हिंदू पक्ष की प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट समाप्त करने की मांग,

सीजेएम माननीय अचल प्रताप सिंह द्वारा उक्त मामले के वादी अतुल छाबड़िया पुत्र बद्री प्रसाद निवासी श्री जी अपार्टमेंट सिटी लाइट रोड, सूरत गुजरात को हाजिर होने कें लियें कई बार आदेशित किया।

वादी द्वारा हाजिर नहीँ होनें पर सीजेएम कोर्ट ने वादी के विरुद्ध नोटिस जारी कर पुलिस आयुक्त को उसे अदालत में हाजिर कराने के आदेश दिये।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Group Bulletin & Channel Bulletin
विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *